फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के खेड़ी बर्की में बस सेवा की समस्या पर छात्र-छात्राओं ने रोकी रोडवेज बस, पुलिस के आश्वासन के बाद छोड़ी

हिसार के अग्रोहा इलाके के गांव खेड़ी बर्की में रोडवेज बस सेवा के समय में बदलाव को लेकर छात्र-छात्राओं ने मंगलवार सुबह एक रोडवेज बस को रोक दिया। पिछले 15 दिनों से इस समस्या से परेशान छात्रों ने प्रशासन के बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद कोई समाधान न मिलने पर यह कदम उठाया। छात्रों सुमेश, राजेश और अन्य ने बताया कि पिछले चार सालों से खेड़ी बर्की से सुबह 8 बजे रोडवेज बस हिसार के लिए रवाना होती थी, जो 8:15 बजे गांव से निकल जाती थी। लेकिन पिछले 15 दिनों से इस बस का रूट बदलकर किराड़ा गांव तक कर दिया गया है। किराड़ा से मात्र 2 यात्री ही बस में सवार होते हैं, जिसके कारण बस अब खेड़ी बर्की में सुबह 9 बजे पहुंचती है। इससे स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया है। छात्राओं ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए वे लगातार जीएम (जनरल मैनेजर) ऑफिस के चक्कर काट रहे थे, लेकिन जीएम साहब से मुलाकात न होने पर आज सुबह मजबूरन बस रोकनी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारियों से बात की और बस को रवाना करवाया। छात्रों ने आगे कहा कि युवा नेता संजीव गंगवा और रामचंद्र गंगवा ने समस्या के समाधान के लिए 2 दिनों का समय मांगा है और वादा किया है कि वीरवार (गुरुवार) तक बस सेवा पुराने समय पर सुचारू रूप से चालू हो जाएगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो छात्र फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें