फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 8 अगस्त तक सरकार को दिया है अल्टीमेटम

हाल में ही नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की चंडीगढ़ में सरकार के साथ मांगों को लेकर हुई बैठक बेनतीजा होने के बाद 6 अगस्त से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल है। कर्मचारियों ने सरकार को 8 अगस्त तक का समय दिया है। यदि तब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो हड़ताल अनिश्चितकालीन की ओर बढ़ सकती है। जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में कच्चे सफाई कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर सभी लाभ सफाई कर्मचारियों को भी रिस्क अलाउंस दिया जाना शामिल है। उन्होंने बताया कि पहले 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक उन्हें लागू नहीं किया गया है। यदि 8 अगस्त तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सफाई कर्मचारी किरण ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। यदि 8 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल आगे भी जारी रह सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें