राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को बरवाला शहर के अग्रसेन चौक पर अमेरिका और इजरायल की युद्धोन्मुखी व दमनकारी नीतियों के खिलाफ किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों और मजदूरों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया।