मंगलवार को हुई बारिश के चलते हिसार अनाज मंडी में कई टन गेंहू भीग गया है और कई क्विंटल गेहूं खराब हो गया है।अब आढ़ती इस खराब गेंहू को अलग निकाल रहे हैं। गेंहू काले रंग का होकर सड़ चुका है। गेंहू खराब होने से आढ़तियों को काफी नुकसान हुआ है। बोरियों में बंद गेंहू को बोरी से निकाल कर दोबारा से सुखाया जा रहा है। जिले की 24 मंडियों में इस बार 4.92 लाख एमटी गेंहू की खरीद हो चुकी है। गेंहू खरीद के लिए अभी एक दिन का समय बचा हुआ है। 15 मई तक गेंहू की खरीद की जाएगी। जिले की मंडियों में 4.92 लाख खरीद में से अब तक 4.35 एमटी का उठान हो चुका है। करीब 57 हजार एमटी गेंहू का उठान बकाया है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने उठान के लिए 5 दिन का लक्ष्य तय किया है। 15 मई तक रोजाना 13 हजार एमटी के हिसाब से 65 हजार एमटी का उठान किया जा सकेगा। कि