फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में मंडी में गेहूं लेकर पहुंच रहे किसानों की लगी कतारें, गेट पर ही आ रही दिक्कतें

हिसार में जिले की मंडियों में 322673.2 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। हांसी, नारनौंद, बरवाला, उकलाना, बास, आदमपुर सहित सात मंडियों कुल आवक में से 150825.7 मीट्रिक टन फसल की खरीद हो पाई है। इसके साथ 24473.1 मीट्रिक टन फसल का उठान हुआ। मंडियों में उठान कार्य धीमा होने के कारण अब मंडियों में फसल रखने के लिए परेशानी हो रही है। मंडियों में गेट पास कटवाने के लिए किसानों की संख्या बढ़ने के साथ कतार लग रही है। उठान के साथ ही पोर्टल भी धीमी गति से चलने से बायोमेट्रिक मिलान में दिक्कत आ रही है। आवक बढ़ने व उठान धीमा होने के कारण अब स्थिति यह है कि मंडियों में फसल को बीच सड़क पर डालना पड़ रहा है। मंडियो में शेड या चबूतरों पर फसल डालने के लिए जगह नहीं है। जिला हिसार में कुल 4 स्थाई अनाज मंडियों में खरीद हो रही है। इनमें हिसार मंडी में मंगलवार को रिकार्ड आवक हुई। हिसार में 8577.7मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। इसके साथ ही 1950.0 मीट्रिक टन की खरीद हो पाई है। उठान कार्य धीमा होने के कारण केवल 2000 मीट्रिक टन फसल की उठान हो पाई हैं। उठान धीमा होने के कारण किसान व आढ़ती काफी परेशान है। यहां केवल पांच शेड बनाए गए है। आदमपुर मंडी में 26438.0 मीट्रिक फसल की आवक हुई। यहां पर 24177.5 मीट्रिक टन फसल की खरीद हो पाई है। आदमपुर मंडी में भी उठान प्रक्रिया धीमी होने से 5600 मीट्रिक टन फसल की उठान हो पाई है। बरवाला में 95359 मीट्रिक टन आवक हुई तो यहां 29197.7 मीट्रिक टन की खरीद हुई। बरवाला मंडी में 4509.4 मीट्रिक टन का उठान हो पाया है।उकलाना 49220 मीट्रिक टन की आवक हुई जबकि 27400 मीट्रिक टन की खरीद हो पाई है। 3600 मीट्रिक टन का उठान हुआ है। ------ ई-पोर्टल की धीमी रफ्तार से लग रही कतार : ई-पोटर्ल की रफ्तार धीमी होने के कारण मंडी के गेट पर गेट पास कटवाने के लिए किसानों की अब कतार लग रही है। जिस कारण गेट पास मेन्युअल भी काटने पड़ रहे है। गेहूं की आवक तेज हो गई है तो सरसों की आवक कम हो रही है। हिसार नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को 257 किसान गेहूं लेकर पहुंचे। मंगलवार को 1822.2 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा। 3903.1 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी हैं। अब तक 1221 किसानों के गेट पास काटे जा चुके हैं। सरसों की बात करें तो सरसों लेकर मात्र 57 किसान पहुंचे। जिनके गेट पास काटे गए। मंगलवार को यहां केवल 191.7 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई है। सरसों की अभी भी खुली बोली पर ही खरीद हो रही है। 7675.4 मीट्रिक टन सरसों की खुली बोली पर खरीद हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें