फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार की आत्महत्या के दोषियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

अनुसूचित वर्ग के संगठनों ने एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार की आत्महत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला। सामाजिक संगठनों के लोग मंगलवार को क्रांतिमान पार्क में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे। लघु सचिवालय के गेट पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दोनों गेट बंद कर दिए गए। भारी संख्या में पुलिस बल गेट पर तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एडीजीपी वाई पूर्ण कुमार की प्रताडऩा के कारण आत्महत्या मामले में दोषियों की गिरफ्तारी व अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की। बसपा की मुख्य मांगों में डीजीपी शत्रुजीत कपूर, एसपी नरेन्द्र बिजारणिया एवं नामजद अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। मुकदमा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम तथा बीएनएस की धारा 112 के तहत चलाया जाए। इस मामले की निगरानी उच्चतम न्यायालय या राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें