फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से बर्खास्त किए जाने पर प्राचार्य सहित 11 शिक्षक धरने पर बैठे, जिला शिक्षा अधिकारी को दी शिकायत

शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 12:44 PM IST

लोहा मंडी रोड स्थित सीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य सहित 11 स्टाफ को ड्यूटी से हटाने के मामले में शिक्षकों व उनके अभिभावकों ने स्कूल के बाद धरना दिया। शिक्षकों ने कहा कि उन्हें नौकरी पर बहाल किया जाए। जब तक उनकी नौकरी बहाल नहीं हाेगी तब तक धरना जारी रखेगी। वीरवार को शिक्षा विभाग की टीम ने अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। बता दें कि सीएवी स्कूल ने इस बार 11वीं-12वीं के दाखिले नहीं किए। इसके बाद संस्थान ने प्राचार्य सहित 11 स्टाफ सदस्यों को नौकरी से निकाल दिया। जिसके बाद शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत दी। शिक्षा विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने प्राचार्य, 5 शिक्षकों, 4 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, 26 विद्यार्थियों और 5 अभिभावकों के बयान दर्ज किए। अधिकतर ने ट्रस्ट प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया। जांच टीम ने ट्रस्ट प्रबंधन से भी पक्ष मांगा। टीम की अध्यक्षता बीईओ अनिल नेहरा कर रहे हैं। दो वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य भी शामिल हैं। दाखिला बंद किए जाने से 70 विद्यार्थी प्रभावित हुए। ट्रस्ट ने वित्तीय कारण और नामांकन में कमी बताकर प्राचार्य पूनम, शिक्षक सुनीता कुंडू, सुखबीर, रितू, नीलम, पूनम, किरण, कुसुम, लिपिक रामावतार और चतुर्थ श्रेणी कर्मी नरेंद्र, फलेल व दर्शना को ड्यूटी से हटा दिया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें