फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: डाइट राशि नहीं मिलने पर लघु सचिवालय परिसर के बाहर नर्सरी के खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नर्सरियां शुरू की थी। इन नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को डाइट राशि देने का भी प्रावधान है। मगर अभी तक खिलाड़ियों को पिछले साल की डाइट राशि तक नहीं मिली है। ऐसे में खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को सुलतानपुर की फुटबॉल नर्सरी के खिलाड़ियों ने डाइट राशि नहीं मिलने पर लघु सचिवालय परिसर के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के साथ कोच राजेश भी रहे। मगर बारिश के चलते खिलाड़ी वापस अपने गांव लौट गए।अब खिलाड़ी मंगलवार को फिर प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद जिला उपायुक्त और जिला खेल अधिकारी से भी मिलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें