फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: एलएनआईपीई ग्वालियर की टीम ने डाॅ. केएन मोदी विश्वविद्यालय को कबड्डी में हराया

शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Apr 2026 05:39 PM IST

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप स्टेडियम में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय सर्कल स्टाईल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलसचिव विजय कुमार ने ध्वजारोहण कर किया। उद्घाटन मैच एलएनआईपीई ग्वालियर तथा डाॅ. केएन मोदी विश्वविद्यालय राजस्थान के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एलएनआईपीई ग्वालियर की टीम ने डाॅ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय को 33-11 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि मेहनत व ईमानदारी से ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। खेल को हमेशा खेल भावना, धैर्य व अनुशासन में रहकर खेलना चाहिए। एक बार की हार हमें ओर अधिक मेहनत करके अपना मुकाम हासिल करने की प्रेरणा देती है। विशिष्ट अतिथि एशियन कबड्डी खिलाड़ी व गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कृष्ण गोादारा ने कहा कि अपने मनपंसद खेल को चुनकर, अपना लक्ष्य निर्धारित कर उससे अपना, अपने परिवार, समाज तथा देश का नाम रोशन कर सकते हैं। खिलाड़ियों के लिए सतत प्रयास के साथ नशे से भी दूर रहना चाहिए। एक गलती हमारे जीवन को बर्बाद कर सकती है। एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ी सुरेश कुमार ने कहा कि खिलाड़ी अनुशासन, धैर्य, मेहनत, अनवरत प्रयास करके जीवन का सपना साकार कर सकते हैं। आज खेलों में अनेक अवसर मौजूद हैं। जिसका चुनाव कर अपने भविष्य को मजबूत बनाया जा सकता है। डीन ऑफ स्पोर्टस डाॅ. आशीष अग्रवाल, खेल निदेशक डाॅ. शशि भूषण लूथरा ने बताया कि कबड्डी के महाकुंभ में पहले तीन दिन पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे। अंतिम तीन दिन महिला कबड्डी के मुकाबले होंगे। सहायक खेल निदेशक एवं कोच मृणालिनी नेहरा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रतियागिता का सफल मंच संचालन डाॅ. पल्लवी ने किया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला, डाॅ. शकंतुला बैनीवाल, प्रो. सुजाता सांघी, प्रो. राजीव कुमार, उप-निदेशक खेल गंगादत्त यादव, ओपी भादू, डाॅ. विनोद कुमार, डाॅ. एस.एस.जोशी, डाॅ. सुनैना सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें