हांसी शहर में सर्दी का मौसम आते ही चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। इस बार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। हांसी के मोर्ची मोहल्ला में रात के समय दो दुकानों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि दो युवक पहले दुकानों के बाहर कंबल ओढ़कर सोने का नाटक करते रहे और मौका मिलते ही दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। आपको बता दे कि शहर के मोची मोहल्ला में चोरों ने रात के समय दो दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। बताया जा रहा है कि दो युवक पहले दुकानों के बाहर कंबल ओढ़कर सोते रहे और इसी दौरान मौका पाकर दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर फरार हो गए। दुकानदार रणजीत ने बताया कि वह रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात के समय दो युवक दुकान के बाहर कंबल ओढ़कर सोए हुए थे। आरोप है कि इन्हीं युवकों ने मौका पाकर दुकान के ताले तोड़े और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उनकी दुकान से एक लैपटॉप और कंप्यूटर डिवाइस सहित करीब 15 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। वहीं दूसरी दुकान के मालिक आलोक पुत्र जसवंत की दुकान से भी चोरों ने करीब 1 लाख 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकानदारों ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मामले में बस स्टैंड चौकी के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि दुकानों में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।