फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिक्षक निर्माण एवं संस्कारित पीढ़ी के निर्माण का महाअभियान 7 जून से: सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी

Naveen Updated Sat, 06 Jun 2026 02:21 PM IST

भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत तथा पतंजलि परिवार हिसार के संयुक्त तत्वावधान में ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 7 जून से 15 दिवसीय असिस्टेंट योग टीचर ट्रेनिंग कैंप एवं बाल संस्कार एवं चरित्र निर्माण शिविर लगाया जाएगा। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के प्रवक्ता सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखा गया है। यह विषय केवल वृद्धजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संदेश देता है कि यदि बचपन से ही बच्चों को योग, प्राणायाम और श्रेष्ठ संस्कारों से जोड़ा जाए तो उनका यौवन सशक्त, जीवन संतुलित तथा वृद्धावस्था स्वस्थ एवं आनंदमय बन सकती है। उन्होंने कहा कि योग जीवन के प्रत्येक चरण को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सकारात्मक बनाने की शक्ति रखता है। हिन्दुस्तानी ने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल, नशे, तनाव, अवसाद तथा पाश्चात्य अंधानुकरण के कारण युवा पीढ़ी अनेक चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में योग एवं संस्कार ही वह माध्यम हैं जो बच्चों और युवाओं को सही दिशा प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न योग शिविरों एवं नियमित योग कक्षाओं की जानकारी देते हुए मीडिया बंधुओं से भी स्वयं योग करने तथा समाज को योग से जोड़ने का आग्रह किया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. मुकेश कुमार, जिला प्रभारी, भारत स्वाभिमान न्यास, हिसार ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। आज बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों, मानसिक तनाव और सामाजिक विकृतियों के बीच योग ही मानवता को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि पतंजलि परिवार का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक योग पहुंचाकर स्वस्थ एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है।वीरेन्द्र बड़ाला, जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिति, हिसार ने कहा कि योग केवल आसनों तक सीमित नहीं है बल्कि यह संपूर्ण जीवन जीने की कला है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर स्वयं को योग शिक्षक के रूप में तैयार करें तथा समाज में स्वास्थ्य एवं संस्कार जागरण के वाहक बनें। प्रवक्ता सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 दिवसीय असिस्टेंट योग टीचर ट्रेनिंग कैंप 7 जून से 21 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा योग्य प्रतिभागियों को भविष्य में उच्च स्तरीय योग प्रशिक्षण एवं विभिन्न सेवा परियोजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें