फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कराटे के ट्रायल में 60 से कम किलाेभार वर्ग में अभिमन्यु प्रथम

शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Sep 2025 12:02 PM IST

महाबीर स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए कराटे के ट्रायल लिए गए। अंतिम दिन लड़कों के ट्रायल लिए गए। ट्रायल में हिसार जिले से पहुंचें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अब ट्रायल में प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेंगे। हालांकि प्रतियोगिता कहां होगी अभी शेड्यूल नहीं आया है। मगर 24 से 26 सितंबर तक खेल महाकुंभ होना है। दरअसल, कराटे को खेल महाकुंभ में शामिल किया गया है। इसी कड़ी में ट्रायल शुरू हुए। सोमवार को हुए ट्रायल में 60 किलोग्राम से कम में अभिमन्यु, 67 से कम में नवदीप, 75 से कम में निशांत कुमार, 84 से कम में हर्ष जांगड़ा और 84 से ऊपर में सुनील प्रथम स्थान पर रहे। ट्रायल में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें