शिवरात्रि को लेकर शिवालय सज चुके हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी लड़ियों और लाइटों से सजाया गया हैं। सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मंदिरों में भगवान शिव के जयकारे गूंजे। वहीं, हरिद्वार से कांवड़िये भी हिसार पहुंचना शुरू हो चुके हैं। कांवड़ियों के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं। शिविरों में कांवड़ियों के ठरहने, खाने, आराम करने और चिकित्सा की सुविधा दी गई है। वहीं, शिविर में भगवान शिव की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सोमवार को काफी कांवड़िये बोल-बम-बम-बम के जयकारे लगाते हुए हिसार पहुंचे। कोई झूला कांवड़ तो कोई पिठू कांवड़ लेकर आ रहे हैं।