फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार नगर पालिका कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर आकर की नारेबाजी

नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले विरोध मार्च निकाला। नगर निगम, परिषद व पालिकाओं में कर्मचारियों की स्थाई भर्ती व कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय से लघु सचिवालय तक पहुंचे। लघु सचिवालय के बाहर कृषि उप निदेशक डॉ. राजबीर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि 400 की आबादी में एक सफाईकर्मी नियुक्त किया जाना चाहिए। पिछले 11 साल में एक भी सफाई कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें