हिसार के अग्रोहा में हमले में घायल चांदराम (34) की माैत के भड़के परिजनों व ग्रामीणों ने अग्रोहा थाने घेराव किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे शव को नहीं लेंगे। थाने के सामने बैठ कर ही विरोध जताएंगे।