फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुलदीप बिश्नोई बोले- रणजीत चौटाला को भव्य से ज्यादा वोट देना तभी मेरी लाज बचेगी

भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 08:54 PM IST

कुलदीप बिश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई नाराजगी, मन में मलाल नहीं रखना। जितने वोट आपने भव्य को दिए उससे अधिक वोट रणजीत सिंह को देंगे तो आपके बेटे की लाज बचेगी। कोई भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल को कैसे भूल सकता है। उनके कार्यकाल में भू माफिया घोटाला किया। दस साल की सरकार के सरकार में आदमपुर से सबसे अधिक भेदभाव किया। किसी बहकावे में नहीं आना। हमने नरेंद्र मोदी, मनोहरलाल को देखना है। इन दोनों के कारण देश प्रदेश का विकास हो रहा है। आप परिवार के लोग सब बाते समझते हो। मनोहर लाल बढ़िया नेता हैं। लोग उल्ट सुल्ट बकवास कर देंगे। हर एक मुख्यमंत्री पर जाने अनजाने में भ्रष्टाचार के लांछन लगे हैं। मनोहरलाल के साढ़े 9 साल के कार्यकाल में कोई एक आदमी बता दें, जिनके कारण इन पर भ्रष्टाचार के शक की सुई भी हिली हो। ऐसे ईमानदार आदमी का आपको साथ देना चाहिए। अफवाहों के चक्कर में मत आना। उन किसानों का भी आभार जताता हूं जिन्होंने हमारा मान सम्मान रखा। किसी तरह का कोई विरोध नहीं किया। अगर मन से साथ हो भव्य की ईमानदारी की और मेरे संघर्ष की लाज रखना।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें