फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में 54वें श्रीश्याम महोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

54वें श्रीश्याम महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दोपहर में तेज धूप के बीच भी श्याम भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा शहर श्याममय हो गया। निशान यात्रा में 2000 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए पूरे श्रद्धाभाव के साथ यात्रा में शामिल रहे। गर्मी और उमस के बावजूद किसी के कदम नहीं रुके। पूरे मार्ग में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और कई श्रद्धालु भावुक होकर खुशी के आंसू भी बहाते नजर आए। यात्रा के दौरान शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर ध्वजा यात्रा का स्वागत किया। श्याम भक्तों के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान जगदीश मित्तल ने बताया कि 54वें श्रीश्याम महोत्सव के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि निशान यात्रा के सफल आयोजन ने महोत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया है। वहीं विनय जैन प्रधान अग्रोहा ट्रस्ट ने कहा कि निशान यात्रा में लोगों की गहरी आस्था देखने को मिली और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गौरव जैन जनसेवक ने बताया कि इस वर्ष की निशान यात्रा बेहद भव्य रही, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर श्री श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का उत्साह और समर्पण इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें