8 मंडियों में मूंग व बाजरा की खरीद 22 सितंबर से शुरू हो चुकी है। पिछले 16 दिन में 45520 क्विंटल बाजरा की आवक हुई है। बाजरे की सरकारी खरीद के लिए तय की गई तीनों सरकारी एजेंसी खाद्य आपूर्ति विभाग, हरियाणा वेयर हाउसिंग ने एक दाना भी बाजरा नहीं खरीदा। हैफेड ने केवल 70 क्विंटल बाजरा खरीदा है। मंडियों में कुल 33540 टन मूंग की आवक हुई। जिसमें सरकारी एजेंसियों ने एक दाना भी मूंग नहीं खरीदी। मजबूरी में किसानों को अपना बाजरा 1800से 1900 रुपये प्रति क्विंटल पर बेचना पड़ रहा है। बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी 2775 रुपये प्रति क्विंटल है। जिले की 7 मंडियों में केवल हिसार में 24130 तथा आदमपुर में 8100 क्विंटल मूंग की आवक हुई है। अन्य 5 मंडियों में मूंग की आवक नहीं हुई।जिले की मंडियों में कुल 33540 टन मूंग की आवक हुई। जिसमें प्राइवेट एजेंसियों ने 33130 क्विंटल मूंग की खरीद की है। जिसमें एक भी दाना सरकार ने नहीं खरीदी।मंडी में प्राइवेट एजेंसी मूंग की खरीद 4500 से 6500 रुपये के बीच कर रही हैं।मूंग का एमएसपी 8768 रुपये तय है। बाजरा ,मूंग व धान की खरीद के लिए हरियाणा वेयर हाउस, हैफेड तथा फूड सप्लाई डिपार्टमेंट को जिम्मेदारी दी गई हैं।मानकों के अनुसार बाजरा, मूंग की आवक नहीं हो रही। जिस कारण सरकारी एजेंसियों की ओर से बाजरा -मूंग नहीं खरीदा जा रहा। -गगन जोशी,जिला विपणन परिवर्तन अधिकारी, हिसार।