फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कहा संगठन को मजबूत करने पर किया जा रहा काम

शाहिल शर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 09:30 PM IST

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के सवाल पर कहा कि विपक्ष को वोटों का आठवां हिस्सा ही मिलना एक सवाल है। पोस्टल बैलेट के विपरीत परिणाम आना भी स्टडी का विषय है। पोस्टल बैलेट पेपर में विपक्ष जीत रहा था तो ऐसे में इतनी सीटों पर परिणाम विपरीत कैसे आए। विपक्ष का वोट एक परसेंट ही गिरा तथा सत्ता पक्ष का 3.45 प्रतिशत बढ़ा। इसी में भाजपा को इतना प्रचंड बहुमत मिला। हिसार में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी संगठन को लगातार मजबूत कर रहे हैं। 7 दिसंबर को जींद के जुलाना में रैली करेंगे। 152 डी वाले इस प्वाइंट पर पार्टी के स्थापना दिवस पर रैली में प्रदेश भर के लोग पहुंचेंगे। हमारे कुछ साथी भ्रमित होकर हमारे से दूर भी हुए थे। चौधरी देवीलाल की नीतियों से जुड़े हर व्यक्ति को पार्टी में वापस लेकर आ रहे हैं।अगले 20 दिन पार्टी संगठन की गतिविधि को बढ़ाया जाएगा। राजधानी को लेकर हुई मीटिंग के बारे में सवाल पर उन्होंने कहा कि यह नाकाम सरकार हरियाणा का दावा पूरी तौर पर नहीं रख पाई। केंद्र व प्रदेश में 11 साल से भाजपा की सरकार होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भाजपा सरकार एसवाईएल का पानी नहीं ले पा रही। इससे कमजोर मुख्यमंत्री क्या होगा। जजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अमित बूरा ने कहा कि जिले के हर गांव से कार्यकर्ता अपने साथियों को लेकर जुलाना पहुंचेंगे। नारनौंद से जिले से सबसे अधिक गाड़ी लेकर पहुंचेंगे। हमारे मजबूत साथी रैली में अपनी पूरी ताकत दिखाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें