जिले में सीटेट की परीक्षा रविवार को गणेश सुरक्षा बंदोबस्त के बीच करवाई गई। करीब 5000 बच्चों ने दो शिफ्टों में यह परीक्षा दी। पहले शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों ने बताएगी पहले शिफ्ट का पेपर सामान्य था। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। आधार कार्ड मिलान वह बायोमेट्रिक मिलन को लेकर मामूली परेशानी जरूर देखने को मिली। परीक्षा में बैठने से 2 घंटे पूर्व एंट्री शुरू की गई, ताकि परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक जांच अन्य जांच आराम से की जा सके।