फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में वर्ष 2025-26 के लिए निगम सदन में रखा गया 365 करोड़ का बजट

नवीन दलाल Updated Wed, 09 Apr 2025 01:32 PM IST

नगर निगम के चुनाव के बाद बुधवार को निगम सदन की पहली बैठक हुई। जिसमें वर्ष 2025-26 के लिए 365 करोड़ रुपये का बजट रखा गया। बैठक की अध्यक्षता मेयर प्रवीण पोपली ने की। निगम आयुक्त नीरज कुमार ने कहा कि बैठक में बजट का प्रस्ताव रखा। जिस पर पार्षदों के सुझाव भी लिए गए। उन्होंने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में विभिन्न मदों से आय 248 करोड़ रुपये प्रस्तावित की गई है, जबकि विभिन्न मदों पर खर्च 365 करोड़ रुपये अनुमानित है। वहीं 117 करोड़ रुपये ओपनिंग बैलेंस रहेगा। इस साल के बजट में प्राॅपर्टी टैक्स से आय का लक्ष्य 25 करोड़ रुपये, रजिस्ट्री से आय 22 करोड़ रुपये, इलेक्टि्रक शुल्क 20 करोड़ रुपये, विकास शुल्क 7 करोड़ रुपये व फायर टैक्स से 1.50 करोड़ रुपये व नगर सुधार मंडल की दुकानों की बिक्री से आय 52 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। बजट बैठक में पार्षदों ने प्रापर्टी टैक्स को लेकर आ रही दिक्कतों को उठाया। इसके अलावा निगम क्षेत्र में बंदर, कुत्ते, बेसहारा गोवंश का मामला उठाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें