विद्युत सदन स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तीन दिवसीय 12वीं इंटर्स यूटिलिटी स्पोर्ट्स मीट में मंगलवार एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, बास्केटबॉल के मुकाबले कराए गए। जिसमें प्रति यूटिलिटी से 112 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उपरोक्त खेलों में प्रति यूटिलिटी से 85 पुरूष, 23 महिलाएं व 4 पैरा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बिजली निगम की चारों यूटिलिटी जिनमें डीएचबीवीएन, यूएचबीवीएन, एचवीपीएनएल व एचपीजीसीएल से आए खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन समिति अध्यक्ष एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनीता सिंह की अगुवाई में 9 अप्रैल को समापन समारोह में तीनों दिन हुए खेलों में रहे विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।