फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: वूमन के सिंगल वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता में गुरुग्राम की सानवी बनी चैंपियन

शाहिल शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 06:05 PM IST

विद्युत नगर स्थित बैडमिंटन हॉल में रविवार को हरियाणा स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले खेले गए। विभिन्न आयु वर्ग में चैंपियन बनने के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम में वूमन में सिंगल वर्ग में गुरुग्राम की सानवी अनेजा प्रथम रही तो वहीं रोहतक की गरिमा कुंडू रनरअप रही। इसी प्रकार फरीदाबाद की बारूनी और सोनीपत की अक्षिता गुलिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में देर शाम तक मुकाबले चलेंगे।प्रतियोगिता हिसार डिस्टि्रक बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है। वहीं, मेन्स सिंगल में सोनीपत के गगन और फरीदाबाद के मानव चौधरी के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में अभिभावकों ने भी तालियां बजाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें