हिसार से लोकसभा सांसद जयप्रकाश ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार की सरकार वोटों की चोरी से बनी है।भी तो राहुल गांधी ने एक ही राज्य में चर्चा की है। अभी हरियाणा में भी यही होगा। हरियाणा में भी वोटों की बहुत बड़ी चोरी सामने आएगी। हम राहुल गांधी तथा चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मांग करेंगे कि हरियाणा को लेकर भी इसी तरह से खुलासा करें। राहुल गांधी के मुद्दा उठाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने जवाब देने की बजाए तीन राज्यों की सूची को ही वेबसाइट से गायब कर दिया। देश के 14 करोड़ लोग इस को समझ गए हैं। हिसार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रविवार को मीडिया से बातचीत में सांसद जयप्रकाश ने कहा कि हम नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सभी तरह के तथ्य उपलब्ध कराएंगे। भाजपा ने हरियाणा में वोटों की चोरी कराई है। वोट चोरी कराने के बाद भी यह लोग हारे हैं। हिसार के रिजल्ट की बात करें तो जिस दिन हिसार लोकसभा की वोटिंग हुई उस दिन तो वोट कम बताए। पांच दिन बाद में बताया कि वोट बढ़ गए। हमने तो उस समय भी विरोध किया था। हमारी किसी ने सुनी नहीं। हम दोनों के अंतर को जनता के सामने लाने का काम करेंगे। हिसार लोकसभा में भी वोट चोरी कर जीतने का प्रयास किया गया था।इसके बाद विधानसभा के समय भी आंकड़े छिपाए गए।