नागोरी गेट स्थित सनातन धर्म हनुमान मंदिर में 400 साल से चल रही अन्नकूट का प्रसाद वितरण परंपरा के अनुसार बुधवार को प्रसाद वितरण किया गया। 20 हलवाई सहित 80 कारीगरों ने करीब 10 घंटे की मेहनत से प्रसाद तैयार किया। सुबह 11.30बजे तक प्रसाद तैयार होने के बाद भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण शुरु किया गया। मंदिर समिति के संयुक्त सचिव बृजभूषण जैन ने बताया कि मंदिर में 70 क्विंटल प्रसाद तैयार किया गया है। हर बार करीब 10 हजार लोग मंदिर में प्रसाद लेने पहुंचते हैं। इस बार भी इतने ही लोगों के आने की उम्मीद है। मंदिर समिति के प्रधान कैलाश चौधरी ने बताया कि 20 हलवाई सहित 80 कारीगर प्रसाद तैयार किया है। मंदिर के सचिव मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि मंदिर में एक ओर से प्रवेश दिया रहा है। जबकि प्रसाद लेकर दूसरे रास्ते से निकलेंगे। सभी श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने के लिए नियम के अनुसार लाइन में आना होगा।