फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा; आज शाम पहुंचेगी हिसार के उकलाना, रात्रि ठहराव भी रहेगा

नवीन दलाल Updated Wed, 22 Oct 2025 12:19 PM IST

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा बुधवार शाम को उकलाना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी। उचाना विधानसभा क्षेत्र से होते हुए यात्रा एक बार फिर से हिसार जिले में प्रवेश करेगी। इससे पहले यात्रा हिसार जिले के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में आई थी। जहां दो दिन तक लोगों के बीच रह कर लोगों संबोधित किया। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा पर पुलिस का मनोबल तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किस तरह से सिरसा में एक नेता के बेटे के सामने वर्दी धारी अफसर को बिठा कर माफी मंगवाई। उसका बाकायदा वीडियो वायरल किया। इस घटना से पुलिस का मनोबल टूटा। सच्चाई व ईमानदारी से अपनी डयूटी करने वाले अफसरों के मन को ठेस पहुंची। भाजपा हर एक वर्ग के साथ इस तरह के खेल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किस तरह से पुलिस के अधिकारी सुसाइड कर रहे हैं। दस दिन तक प्रदेश में अनुसूचित वर्ग की आईएएस लेवल की अधिकारी अपने पति के शव को लेकर बैठने को मजबूर होती है। ऐसी घटना के बाद भी सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लिया जाता।मामले को जाति-पाति का रंग देने का प्रयास किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें