नगर निगम प्रशासन ने प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड के स्वयं सत्यापन के लिए 20 टीमों का गठन किया है। ये टीमें घर-घर जाकर स्वयं सत्यापन का कार्य कर रही हैं। निगम ने 26 मई तक 50 प्रतिशत प्रॉपर्टी का टैक्स रिकॉर्ड स्वयं सत्यापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बता दें कि पिछले दिनों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सभी निकायों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में सभी निकायों को प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड के स्वयं सत्यापन के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए गए। बैठक में सभी निकायों को स्वयं सत्यापन का लक्ष्य भी दिया गया।