अग्रसेन भवन ट्रस्ट की तरफ से मुफ्त हवाई यात्रा के माध्यम से अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए भेजे जाने की कड़ी में आज 12 बुजुर्गों को भेजा गया। पिछले सप्ताह इस योजना को शुरू करते हुए सात बुजुर्गों को अयोध्या भेजा गया था। सभी 12 बुजुर्ग आज सुबह साढ़े 11 बजे अग्रसेन भवन पहुंचे। सभी 12 बुजुर्गों को निजी वाहन के माध्यम से हिसार एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। हिसार से अयोध्या जाने के लिए फ्लाइट का समय दोपहर करीब डेढ़ बजे का था। अग्रसेन भवन ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला ने बताया कि बुजुर्गों को अग्रसेन भवन से हिसार एयरपोर्ट छोड़ने और हवाई जहाज से अयोध्या पहुंचने पर वहां हवाई अड्डे पर अग्रसेन भवन से जुड़े सहयोगियों का दल मिलेगा। सभी बुजुर्गों को वाहन में ले जाकर वहां साफ सुथरी धर्मशाला में ठहराया जाएगा। खाने-पीने की व्यवस्था व मंदिरों में दर्शन करवाने के बाद तीसरे दिन अयोध्या से वापसी हवाई जहाज में बैठाने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह अगले सप्ताह फिर से बुजुर्गों को भेजा जाएगा।