फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड से चोरी एक दिन की बच्ची साढ़े छह घंटे बाद बरामद

भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 11:15 PM IST

हिसार के नागरिक अस्पताल में मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे जच्चा-बच्चा वार्ड से एक महिला एक दिन की बच्ची को चोरी कर ले गई। घटनाक्रम परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्ची चोरी होने के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दिनदहाड़े चोरी की सूचना मिलने पर सीआईए, स्पेशल टीम और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिलने के बाद चोर को पकड़ने में जुट गई। शाम करीब 7 बजे पुलिस ने बच्चा चोर महिला को पकड़कर बच्चे को बरामद कर लिया और उसकी मां को सौंप दिया गया है। बच्ची के मिलने के बाद मां ने राहत की सांस ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें