हरियाणा के हिसार शहर के राजगढ़ रोड पर लघु सचिवालय के पास बने पेट्रोल पंप के सामने एक तेज गति में अनियंत्रित कार ने बाइक का टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार फुटपाथ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। हालांकि इनमें से एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरे घायल व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवाया है। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ है।