फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: महिला ने अस्पताल में युवक को पकड़कर पीटा, जमकर हुआ हंगामा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Mar 2026 01:42 PM IST

नागरिक अस्पताल में मंगलवार दोपहर को एक युवक को महिला ने पकड़ कर पीट दिया। युवक को पीटने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। महिला का आरोप है कि युवक उसके बेटे को नशीली गोलियां दे रहा था। युवक को पकड़कर अस्पताल चौकी ले जाया गया। यहां पर युवक के पास से अलग-अलग नाम की कई पर्चियां बरामद हुईं। ये पर्चियां मनोरोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी की थी। अस्पताल में हंगामा कर रही महिला ने बताया कि उसका बेटा रतिया के अस्पताल में दाखिल है और उसका उपचार चल रहा है। यहां नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आए थे। यहां पर एक युवक भी आ गया और बेटे के साथ संपर्क करने लगा। आरोप है कि युवक महिला के बेटे को नशे की गोलियां देने आया था। वह उसे पहले भी नशे की गोलियां सप्लाई कर चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें