फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में ट्रकों से गेहूं के बैग चोरी, चालकों ने दिया धरना

नवीन दलाल Updated Fri, 25 Apr 2025 12:50 PM IST

गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान वेयरहाउस के बाहर खड़े ट्रको से गेहूं के कट्टे चोरी होने के मामले में आज ट्रक ड्राइवरों ने वेयर हाउस के बाहर धरना दिया। ट्रक मालिकों का कहना था कि रोजाना रात के समय उनके ट्रैकों में रखे गेहूं के बैग चोरी हो रहे हैं। उन्हें वेयर हाउस के अंदर गाड़ी खड़ी करने की अनुमति नहीं दी जा रही। वह वेयरहाउस के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी करते हैं तो चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। गुरूवार को भी एक गाड़ी से 27 बैग गेहूं के चोरी हो गए। ट्रक मालिकों ने बताया कि इसका पूरा हर्जाना ट्रक ड्राइवर पर ही पड़ता है। व्यापारी के द्वारा अनाज मंडी से गेहूं की तुलाई करके उसे वेयरहाउस के लिए रवाना कर दिया जाता है। यहां पर अगर बैग चोरी होगी तो उसका हर्जाना ट्रक ड्राइवर को ही भुगतना पड़ेगा। इसके चलते ट्रक ड्राइवर लगातार परेशान है। 5 से 6 वारदात गेहूं के बैग चोरी की हो चुकी है। धरने के दौरान वेयरहाउस के मैनेजर राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और ट्रक ड्राइवर को आश्वासन दिया कि ज्यादा लेबर लगाकर गेहूं का निपटान जल्दी कर दिया जाएगा। ताकि ट्रक ड्राइवर को वेयरहाउस के बाहर ट्रक खड़े न करने पड़े। ट्रक ड्राइवर की मांग थी कि वेयरहाउस के अंदर उन्हें ट्रक खड़ी करने की अनुमति दी जाए। जिस पर मैनेजर राजेश कुमार ने कहा की कुछ ट्रकों के वेयर हाउस के अंदर खड़ा करने की परमिशन वह दे सकते हैं। लेकिन ज्यादा ट्रक वेयर हाउस के अंदर नहीं आ सकते। फिलहाल ट्रक ड्राइवर का धरना लगातार जारी था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें