फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में सीएससी संचालक प्रदीप की हत्या से ग्रामीणों में रोष, परिजनों ने किया पोस्टमार्टम से इंकार

नवीन दलाल Updated Sat, 05 Apr 2025 11:16 AM IST

फतेहाबाद के भट्टू खंड के गांव ठुईया में शुक्रवार शाम को हुई सीएससी संचालक प्रदीप कुमार की हत्या से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। बदमाशों ने प्रदीप को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को फतेहाबाद नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। हत्या की घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। ग्रामीणों ने फतेहाबाद के लघु सचिवालय में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे गांव के सरपंच सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इसी लापरवाही के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हुए और प्रदीप कुमार की निर्मम हत्या हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए, ताकि क्षेत्र में भय का माहौल खत्म हो सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें