फतेहाबाद के शमशान भूमि के सामने अनियंत्रित कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गया था। मामले में अनियंत्रित कार का वीडियो सामने आया है। हिसार की तरफ से आ रही कार ने शमशान भूमि गेट के सामने आकर रुके स्कूटी सवार को सीधी टक्कर मारी दी और कई दूर तक घसीटकर भी ले गया। बता दें कि बुधवार दोपहर को ये घटना हुई थी। मामले में कार चालक ने जब भागने का प्रयास किया था तो लोगों ने रोककर तोड़फोड़ की थी। कार के शीशे तोड़ दिए थे और चालक को बाहर निकाला गया था। कार की सीट पर इंजेक्शन भी पड़े मिले थे। फिलहाल शहर पुलिस मामले की जांच कर रही है।