फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद ब्रांच नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, गले में क्रॉस का निशान

बलियावाला हेड के पास फतेहाबाद ब्रांच नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है जिसकी पहचान न होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार राहगीरों ने जब नहर में शव को देखा तो इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। इसके बाद सूचना नवजोत सिंह ढिल्लों को दी गई। सूचना मिलते ही नवजोत सिंह ढिल्लों (सहारा रेस्क्यू टीम टोहाना) अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम के सदस्य विक्रम, मोनू और पराग ने मिलकर नहर से डेड बॉडी को बाहर निकाला और सहारा रेस्क्यू टीम की एंबुलेंस द्वारा उसे टोहाना के शवगृह में रखवाया गया। पुलिस द्वारा इस डेड बॉडी को 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखा गया है। यदि इस दौरान पहचान नहीं होती है तो प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 25–30 वर्ष प्रतीत होती है। उसके गले में काला धागा और ईसा मसीह (क्रॉस) का निशान था। डेड बॉडी लगभग 5–7 दिन पुरानी लग रही है। अगर कोई भी इस व्यक्ति को पहचानता है या इसके बारे में सिटी थाना में संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों और पंजाब के इलाकों में भी इसकी सूचना भेज दी है। शहर थाना से एएसआई बुधराम ने बताया कि फतेहाबाद ब्रांच नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसे पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें