फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 किसानों के खेत से ट्यूबवेल के तार चोरी, दो आरोपी काबू

शाहिल शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 07:01 PM IST

टोहाना में करीबन दो माह पूर्व उपमंडल के गांव कन्हड़ी के 15 किसानों के खेत से ट्यूबवेल तार चोरी के मामले में दो नाबालिगों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों को जूनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। जानकारी अनुसार पुलिस को दी शिकायत में गांव कन्हडी निवासी राजा राम, रोहताश, संजीव, सुरेश, बलवान, महा सिंह, पवन, संजय, महेन्द्र, जगदीश, कर्मवीर, सत्यवान, बलराज, संदीप व सज्जन ने कहा था कि चोर उनके खेत के कमरों के ताले तोड़कर वहां से ट्यूबवेलों की तार, सोलर पैनल चुराकर ले गए थे। राजाराम के अनुसार चोर उनके खेत से 90 फुट, राजेन्द्र के खेत से 70 फीट, रामधारी के खेत से 40 फुट, गुरदेव के खेत से 60 फीट, बलराज के खेत से 80 फुट, महा सिंह के खेत से 60 फुट, चन्द्र के खेत से 55 फुट, गीता के खेत से 100 फुट, महेन्द्र के खेत से 100 फुट, जगदीश के खेत से 45 फीट , कर्मबीर के खेत से 80 फुट, सत्यवान के खेत से 50 फीट, बलराज के खेत से 35 फुट, संदीप के खेत से 80 फीट व सज्जन के खेत से 50 फुट सहित 995 फीट तार चुराकर ले गए थे जिसकी कीमत करीबन 31 हजार रुपये थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें