फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ आगाज

फतेहाबाद के पंचायत भवन में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ जिला उपायुक्त मनदीप कौर ने किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता संपूर्ण ज्ञान का भंडार है। अपनी अज्ञानता के कारण हम उसके मूल अर्थ को नहीं समझ पाते हैं। एक बार यदि गीता हदय में उतार ली जाए तो जीवन का ढंग बदल जाता है। गीता तो असल मायनों में सुखद जीवन जीने की पाठशाला है। जितना दोहराओगे उतने ही पारंगत होते जाओगे। मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई 30 से अधिक प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया और योजनाओं की जानकारी भी ली। मनदीप कौर ने कहा कि गीता कहती है कि सब कर्म करो और फल की चिंता मत करो। इसलिए सभी को अपने कर्म को करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। मुख्य अतिथि उपायुक्त मनदीप कौर ने हवन में भाग लेकर आहुति भी डाली। इस मौके पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम जयवीर यादव, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, डीआईपीआरओ आत्माराम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें