टोहाना के रतिया रोड स्थित तिलक नगर में शुक्रवार को चोर एक मकान में घुसकर विदेशी डॉलर, सोने के जेवरात व अन्य सामान चुराकर ले गए है। पीड़ित महिला सरोज ने बताया कि वह और उसके घर वाले सुबह के समय अपने काम पर चले गए। जब उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की तरफ देखा तो पाया कि कैमरे बंद थे। उसने अपने पति रविन्द्र को कैमरे बंद होने बारे कहा जब वे घर आए तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे। उसने बताया कि चोर घर से 110 कनाडा डॉलर, 600 ऑस्ट्रेलिया डॉलर, एक टॉप्स सोने की जोड़ी, कैमरे की डीवीआर व अन्य सामान चुराकर ले गए जिसके बाद शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।