फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में ऋग्वेद स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित

Naveen Updated Tue, 07 Apr 2026 01:52 PM IST

शहर के दमकोरा रोड स्थित ऋग्वेद इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से डीएसपी जय भगवान ने शिरकत की कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी अनिल मेहता ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन प्रदीप मडिया व प्रिंसिपल राजन दुबे ने की। डीएसपी में कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल अरेस्ट करके लोगों से फ्रॉड किया जा रहा है जबकि ऐसा कुछ नहीं हैं। आपको अपने बैंक अकाउंट की जानकारी या ओटीपी किसी से शेयर नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर अपना समय अपने माता पिता और दादा दादी के साथ व्यतीत करे ताकि आपको उनके जीवन से सीखने को मिले। अनिल मेहता ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए शानदार कार्यक्रम किया गया है जिसमें बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव और यातायात के नियमों की पालना बारे जागरूक किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें