अग्रवाल महिला सेवा समिति द्वारा शहर के रेलवे रोड स्थित मॉडल टाउन के गेट पर लोहड़ी मकर संक्रांति के उपलक्ष में ब्रेड पकोड़े रसगुल्ला का लंगर लगाया गया इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसाइटी के सचिव सुरेश सिंगला व प्रधान देविका सिंगला ने किया। देविका ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा जरूरतमंदों की मदद को लेकर अनेक कार्यक्रम किए जाते हैं जिसके तहत मेडिकल कैंप, कंबल वितरण व आज का लंगर कार्यक्रम किया गया है। इससे पहले उनकी संस्था द्वारा बुजुर्ग महिला को सुनने की मशीन भी दी गई थी। सुरेश सिंगला ने कहा कि महिला समिति द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर बबीता, निर्मला, कविता, अन्नू, नताशा, संतोष, ललिता, अंजू, कमला, अनीता, रेशमा, मनीषा और निशा उपस्थित थी।