फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में मॉडरेट रहा 12वीं फिजिकल एजुकेशन का पेपर, परीक्षा देकर लौटे छात्र दिखे संतुष्ट

नवीन दलाल Updated Wed, 18 Feb 2026 02:45 PM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की परीक्षा के तहत बुधवार को फिजिकल एजुकेशन विषय का पेपर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिलेभर में बनाए गए 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी समय से पहुंचे और निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई। केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि फिजिकल एजुकेशन का प्रश्नपत्र मॉडरेट स्तर का था। अधिकांश प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे, जिससे उन्हें पेपर हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में थोड़ा समय जरूर लगा, लेकिन कुल मिलाकर प्रश्नपत्र संतुलित रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर संतोष साफ झलक रहा था। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावक भी बच्चों का इंतजार करते नजर आए। उन्होंने बताया कि बच्चों की तैयारी अच्छी थी, इसलिए पेपर को लेकर ज्यादा तनाव नहीं था। जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। वहीं, बुधवार को 10वीं कक्षा की कोई परीक्षा निर्धारित नहीं थी, जिससे परीक्षा केंद्रों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें