शहर के रेलवे रोड स्थित वॉर्ड 5 के प्रेमनगर इलाके में बेसहारा पशुओं का आतंक बना हुआ है। दोपहर के समय तीन सांड आपस में लड़ते-लड़ते मंदिर के पास जा पहुंचे और खिड़की को तोड़ दिया जिससे कांच सड़क पर बिखर गया। इस दौरान घर के बाहर बैठे राजेश के पांव में भी चोट लगी है जिसके चलते वॉर्ड के लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। मंदिर पुजारी निशांत शर्मा ने बताया कि करीबन दो साल पहले मंदिर का निर्माण किया गया था दोपहर के समय पास में खाली प्लॉट में दो बेसहारा सांड बैठे हुए थे जिनके पास तीसरे सांड ने आकर लड़ाई शुरू कर दी। इस हादसे में मंदिर की खिड़की को पूरी तरह तोड़ दिया जिससे खिड़की का शीशा और ग्रिल टूट गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस पर सख्त एक्शन लेना चाहिए।