टोहाना में गेहूं के बीज की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान की शिकायत पर छापेमारी करते हुए प्राइवेट गोदाम से कृषि विभाग की टीम ने गेहूं के दो अलग-अलग किस्म के सरकारी बीज के 140 बैग बरामद किए हैं। यह बैग एक ट्राली में भरकर लाए गए थे, जिन्हें अवैध रूप से गोदाम में उतारा जा रहा था। कृषि विभाग के एसडीओ मुकेश मेहला ने किसान यूनियन के सदस्यों व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।