फतेहाबाद के परशुराम चौक के नजदीक कार सवार युवक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। युवक ने कार को भगाने का प्रयास किया तो राहगीरों ने पीछा करके पकड़ लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ की। टक्कर लगने के दौरान स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, गाड़ी का स्कूटी की टक्कर होने के दौरान जब राहगीरों ने उसके गाड़ी चालक को रोकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक गाड़ी को भगाने की कोशिश करने लगा तो आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने गाड़ी रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन गाड़ी चालक में गाड़ी नहीं रोक रहा था, घटना होने के बाद गुसाई लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और गाड़ी चालक को काबू किया, आसपास के लोगों ने बताया कि युवक इंजेक्शन लगा रहा था। इंजेक्शन किस चीज का था अभी तक यह पता नहीं चल पाया है आशंका जताई जा रही है कि नशा करके गाड़ी चला रहा था। गाड़ी की सीट पर इंजेक्शन भी मिले है।