फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: मौजूदा भाजपा सरकार फेल हो चुकी है, शीला भयान ने बीजेपी पर बोला हमला

शहर के हिसार स्थित शिव नंदीशाला में इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन का 23 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शीला भयान एवं जेजेपी नेता जतिन खिलेरी ने शिरकत की। इस दौरान गौ मिष्ठान केक काटकर गायों को खिलाया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शीला भयान ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है, जब दुष्यंत चौटाला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री थे तो युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्टर में नौकरी में आरक्षण लागू करने का काम किया था हालांकि मामला न्यायालय में चल रहा है जिसका आने वाले समय में युवाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नैना चौटाला ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए हरी चुनरी चौपाल किया और सरकार में आने के महिलाओं के हक में कार्य करवाए जिससे आज आधी आबादी महिलाएं जन प्रतिनिधि है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह कार्यक्रम दोबारा शुरू किए जाएंगे। जेजेपी नेता जतिन खिलेरी ने कहा कि इनसो की स्थापना दिवस पर गौशाला में कार्यक्रम आयोजन किया गया है। यह पौधा डॉक्टर अजय सिंह चौटाला द्वारा लगाया गया था। उन्होंने कहा संस्था द्वारा हर साल सामाजिक कार्यक्रम किए जाते है जो अब भी जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें