फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पुलिस ने जिले के सभी स्कूलों व कॉलेजों में करवाई सड़क सुरक्षा प्रश्रोतरी

शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 04:49 PM IST

जिला पुलिस कप्तान सिद्धांत जैन के आदेशानुसार यातायात पुलिस की ओर से पूरे जिले के स्कूलों व कॉलेजों में सड़क सुरक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस की ओर से आयोजित प्रश्रोतरी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना, यातायात नियमों के पालन के महत्व को समझाना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर यातायात पुलिस डीएसपी कुलवंत सिंह ने विभिन्न स्कूलों में जाकर निरीक्षण भी किया। यातायात पुलिस डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से यह प्रतियोगिता हर साल आयोजित करवाई जाती है, बुधवार को हर स्कूल में स्कूली स्तर पर यह प्रतियोगिता आयोजित हुई है। जिसके बाद खंड स्तर, जिला स्तर पर भी आयोजित होगी। उसके बाद मुख्यालय की ओर से जाे भी आदेश प्राप्त होंगे। उनकी पालना करवाई जाएगी। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सड़क संकेतों, सुरक्षा उपायों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रयोग तथा यातायात नियमों में बारे में स्कूली समय से बच्चों को ज्ञान आना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें