फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतिया:सीएम फ्लाइंग की नगर पालिका कार्यालय में रेड, डंपिंग प्वाइंट सहित अन्य स्थानों का किया निरक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी रतिया। नगर पालिका रतिया में विकास कार्यो में घपलेबाजी की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर सोमवार को सीएम फ्लाइंग हिसार की टीम ने डीएसपी विक्रमजीत भादू की टीम ने नगर पालिका कार्यालय में छापामार कार्यवाही करते हुए विकास कार्यो सहित अन्य कार्यो के रिकार्ड की जांच की व कुछ रिकॉर्ड को जांच के लिए कब्जे में भी लिया। जांच अधिकारी डीएसपी विक्रमजीत भादू ने बताया कि उन्हे रतिया नगर पालिका में विकास कार्यो व अन्य कार्यो के फर्जी बिल बनाने ,एनओसी के नाम पर फर्जीवाड़े की लगातार शिकायते मिल रही थी। जिसकी जांच करने के लिए आज वह टीम के साथ पहुचे है।वही सीएम फ्लाइंग ने नगरपालिका में जांच के बाद सहनाल रोड डंपिंग पॉइंट ,लाली रोड सहित अन्य साइटों का निरक्षण भी किया और मौके पर मौजूद नगरपालिका सचिव से पूरे मामले की जानकारी भी ली हालांकि टीम ने इसके इलावा जांच का विषय बताते हुए और कुछ बताने से इनकार कर दिया। मिली जानकारी के तहत टीम ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान कचरा उठान मामले में 1.43 करोड़ रूपए के रिकॉर्ड , कचरा उठाने को लेकर करोड़ों रुपए के फर्जी बिलो के मामले व पिछले वर्ष तीन दिन जेसीबी और कुछ ट्रैक्टर ट्राली लगाकर बनाए गए एक करोड़ से ऊपर के बिलों व गत दिनों नगरपालिका पार्षदों द्वारा उठाए गए 87 लाख रुपए की पेमेंट को लेकर उठाए गए सवालों की भी जांच शुरू करते हुए कुछ पार्षदों के भी ब्यान लिए है वही टीम ने बताया कि वह पूरे मामले की जांच कर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें