फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में सुबह से बारिश, अनाजमंडी में भीगा धान

मौसम में बदलाव के बाद सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे से फतेहाबाद क्षेत्र में बारिश जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रूक-रूक हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नई अनाजमंडी में रखी धान की ढेरियां भीग गई है। किसानों नमी के चलते धान की ढेरियों को सूखने के लिए रखा था। ऐसे में अब और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल पर भी असर पड़ा है। तेज हवाएं चलने के कारण कई क्षेत्रों में फसल बिछ गई है। किसानों का कहना है कि धान की फसल खेतों में तैयार थी और कटाई की जानी थी लेकिन बारिश से असर पड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें