एसडब्ल्यूएम पोर्टल पर हाजरी लगाने के फरमान का सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया है। इस मामले को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी 9 अप्रैल को डीएमसी से मिलेंगे और उन्हें मांग पत्र के अलावा आंदोलन को लेकर नोटिस दिया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को फतेहाबाद नगरपरिषद कार्यालय में नगरपालिका कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में भूना, रतिया, जाखल, टोहाना व फतेहाबाद इकाई के प्रधान, सचिवों व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके बाद नगरपरिषद प्रांगण में फतेहाबाद इकाई द्वारा विरोध गेट मीटिंग की भी की गई। मीटिंग की अध्यक्षता इकाई प्रधान विजय ढाका ने की व संचालन ओमप्रकाश लोट ने किया।