टोहाना में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा मुख्य रास्तों पर नाकेबंदी करते हुए चालान काटने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट, बिना आरसी, बिना लाइसेंस व पटाखे बजाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल सहित 40 वाहनचालकों के चालान किए गए। इस दौरान पुलिस द्वारा लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही वाहनचालकों को भविष्य में ट्रैफिक नियमों की पालना करने की हिदायत भी दी गई। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियो के निर्देश अनुसार अपराध को रोकने के लिए वाहनों का जांच अभियान चलाया गया है। सुबह से ही वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल चालक कोई कागजात नहीं दिखा पाया, इसलिए उसका 22000 रूपये का चालान किया गया है।